कुरसेला थाना परिसर में रविवार को विभिन्न कांडों में सजा काटकर हाल ही में जेल से लौटे अपराधियों का गुंडा परेड कराया गया। इस दौरान पुलिस ने सभी को सख्त हिदायत देते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने और कानून का पालन करने का निर्देश दिया।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि विभिन्न मामलों में सजा काटने के बाद कई अपराधी जेल से वापस लौटे हैं। उनकी गतिविधियों पर नजर रखने और दोबारा आपराधिक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से गुंडा परेड कराया गया। परेड के दौरान अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जेल से लौटे अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर रखेगी। साथ ही क्षेत्र के असामाजिक तत्वों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Post a Comment