जलस्तर बढ़ने से बिगड़े हालात, मुखिया गुलशन खातून ने सीओ को आवेदन देकर तत्काल राहत की मांग की
रूपौली /बालमुकुन्द यादव
रूपौली/पूर्णिया। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बाद कारी कोशी के बैकवाटर से रुपौली प्रखंड की भिखना पंचायत के वार्ड संख्या 8, 11, 12 और 14 में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। कई प्रभावित परिवारों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। निचले इलाकों में पानी फैलने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।भिखना पंचायत की मुखिया गुलशन खातून ने बताया कि पंचायत के प्रभावित वार्डों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने लेटर पैड पर रुपौली अंचल अधिकारी को आवेदन दिया है
आवेदन के माध्यम से बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की गई है।मुखिया ने बताया कि पानी घरों में प्रवेश करने से लोगों के सामने भोजन और रहने की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं, पशुपालकों को पशुओं के लिए चारा जुटाने में भी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, पशुचारा, राहत सामग्री और आवश्यक बचाव व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने के साथ स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में प्रभावित परिवारों तक समय रहते राहत पहुंचाना जरूरी है। मुखिया ने अंचल प्रशासन से तत्काल राहत-बचाव अभियान तेज करने की मांग की है।


Post a Comment