Top News

वार्ड 42 में टूटे नाले के ढक्कन को लेकर धरना, आंदोलन की चेतावनी


 नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 42 में टूटे नाले के ढक्कन और बदहाल व्यवस्था को लेकर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चंदन कुमार भगत ने नाले के पास धरना देकर विरोध जताया। उन्होंने नगर निगम प्रशासन और महापौर पर वार्ड की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

चंदन कुमार भगत ने कहा कि टूटे और खुले नाले के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। समस्या के समाधान को लेकर महापौर विभा कुमारी को कई बार लिखित आवेदन देने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर स्थानीय थाने में भी आवेदन दिया गया, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुई।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही वार्ड के टूटे नालों के ढक्कन दुरुस्त नहीं किए गए और व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post