बेलौरी स्थित वार्ड नंबर 44 की ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में भगवान श्रीकृष्ण की छट्ठी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन में महापौर विभा कुमारी सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर पहुंचने पर पार्षद पूनम देवी ने महापौर को बुके और शॉल भेंटकर स्वागत किया। महापौर ने मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ पूजा-अर्चना की।
पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित भोज में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कमेटी ने झूलन, जन्माष्टमी से लेकर छट्ठी तक आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में सहयोग करने वाले मंटू मिश्रा, सोनू मिश्रा, सूरज शर्मा, दीपू साह, कमल दास, रवि साह, बिक्कू कुमार, सूरज साह, सुधीर साह, लड्डू शर्मा, गुड्डू कुमार, परशुराम दास, छोटू कुमार, विक्की कुमार और मुरारी झा के प्रति आभार जताया।
Post a Comment