Top News

रुपौली में बाढ़ प्रभावितों तक नाव से पहुंचाई गई राहत सामग्री


गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से कारी कोसी के बैकवाटर के कारण रुपौली प्रखंड के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। भिखना पंचायत के वार्ड 8, 11, 12 और 14 में कई घरों में पानी घुस गया है, जबकि निचले इलाकों में आवागमन प्रभावित है।

जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से नाव के माध्यम से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। गुरुवार को अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सुजय सिंह, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी प्रणव कुमार समेत अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर सूखा राशन किट वितरित किया।

धमदाहा एसडीओ अनुपम कुमार और रुपौली सीओ शिवानी सुरभि ने सोहरा दियारा, भोवा परवल, पुरानी नंदनगोला अनुसूचित जाति टोला और साधोपुर-भोवा परवल क्षेत्र में नाव से राहत सामग्री पहुंचाई।

बोट एंबुलेंस से स्वास्थ्य सेवा जारी: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बोट एंबुलेंस संचालित की जा रही है। रुपौली के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीरज कुमार स्वयं बोट एंबुलेंस से प्रभावित इलाकों में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी कर रहे हैं।

इधर, भिखना पंचायत की मुखिया गुलशन खातून ने प्रभावित वार्डों की स्थिति को देखते हुए सीओ को आवेदन देकर भोजन, सूखा राशन, पशुचारा और बचाव व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए राहत-बचाव अभियान तेज करने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post