Top News

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर दिलाई शपथ

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को आत्महत्या की रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के बाद सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने स्वास्थ्य कर्मियों को शपथ दिलाई।

डॉ. उर्मिला कुमारी ने कहा कि युवाओं और बच्चों में आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि करुणा, सहयोग और समझ से जीवन बचाया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। तनाव, चिंता, अवसाद या किसी परेशानी से जूझ रहे लोगों की बात सुनने और उन्हें समझने की अपील की गई।

कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी दी गई। साथ ही संकट की स्थिति में तत्काल मदद लेने और जरूरतमंद व्यक्ति को अकेला नहीं छोड़ने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post