Top News

दीनदयाल जयंती पर जुटे भाजपाई, मंत्री के सामने रखीं समस्याएं


बरारी। नगर पंचायत स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में शुक्रवार को भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह सह वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में फलदार पौधे लगाकर की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में कला, संस्कृति एवं खनन-भूतत्व मंत्री सह कटिहार जिला प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्की साह ने की, जबकि मंच संचालन राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

इस दौरान विधान पार्षद प्रतिनिधि राजीव कुमार भारती ने बरारी क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को मंत्री के सामने रखा। उन्होंने कहा कि निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए लोगों को अपनी जमीन से मिट्टी निकालने में स्थानीय स्तर पर परेशानी हो रही है। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की।

कार्यक्रम के बाद स्थानीय लोगों ने मंत्री को आवेदन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। लक्ष्मीपुर पंचायत निवासी दुलो कुमारी ने जीआर सूची में नाम शामिल होने के बावजूद राशि नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने मामले की जांच कर लंबित राशि दिलाने की मांग की।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज रॉय, संतोष सुराणा, प्रफुल्ल रंजन वर्मा, रामनाथ पाण्डेय, गोविंद अधिकारी, सौरव मालाकार, शंभू चौधरी, कुमोद मंडल, मिथुन चौधरी, अजय भारद्वाज, प्रेम प्रकाश गुड्डू, गौतम महतो, राजीव कुमार भारती, अर्चना सिंह, अनीता पंडित समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post