Top News

पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ पशु चोर, कार से सात खस्सी-बकरी बरामद


कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवीपुर चौक के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक नेक्सन कार से सात खस्सी-बकरी बरामद की। हालांकि पुलिस को देखते ही कार सवार वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, कुरसेला पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में खस्सी-बकरी लादकर पशु चोर नवगछिया से कुरसेला होते हुए पूर्णिया की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने कुरसेला चौक के समीप वाहन को रोकने का प्रयास किया। चालक पुलिस को देखते ही कार की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो देवीपुर के समीप कार रोककर चालक उतर गया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें सात खस्सी-बकरी बरामद हुईं। पुलिस ने बरामद पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ कार को जब्त कर लिया। फरार कार सवार की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post