Top News

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर मौत


कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर सरस्वती स्थान के समीप सोमवार की देर शाम करीब नौ बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

मृतक की पहचान कुरसेला इंदिरा ग्राम निवासी रतन कुमार मंडल (पिता उपेंद्र मंडल) के रूप में हुई है। बताया गया कि रतन कुमार मंडल गणेश मेला देखकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सरस्वती स्थान के समीप एनएच-31 पर तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना गंभीर था कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर कुरसेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस घटना की जांच करते हुए फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post