Top News

फुलवरिया चौक पर 10 लाख से बना यात्री शेड, राहगीरों को मिली राहत

कुरसेला। एनएच-31 स्थित फुलवरिया चौक पर जिला परिषद मद से करीब 10 लाख रुपये की लागत से यात्री शेड का निर्माण कराया गया है। जिला परिषद क्षेत्र संख्या-5 में बने इस शेड से यात्रियों को धूप और बारिश से राहत मिलने लगी है।

फुलवरिया चौक पर लंबे समय से यात्री शेड नहीं होने के कारण लोगों को सड़क किनारे वाहनों का इंतजार करना पड़ता था। जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह की पहल पर शेड का निर्माण कराया गया। इससे पटना, भागलपुर, बेगूसराय समेत विभिन्न मार्गों पर जाने वाले यात्रियों और काढ़ागोला रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को सुविधा मिल रही है।

ग्रामीण मनीष शर्मा, सीईओ, सिंटू सिंह, शंकर सिंह, हेमराज चौधरी समेत अन्य लोगों ने निर्माण कार्य का स्वागत करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष के प्रति आभार जताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post