Top News

गेराबाड़ी बाजार के सर्विस रोड पर जलजमाव, सेक्शन मशीन से हुई पानी की निकासी


भारी बारिश के बाद गेराबाड़ी बाजार के सर्विस रोड पर जलजमाव होने से दुकानदारों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई। सूचना मिलने पर मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल पानी निकासी का निर्देश दिया। इसके बाद नगर पंचायत की ओर से शुक्रवार को सेक्शन मशीन लगाकर सड़क पर जमा पानी की निकासी कराई गई।

पानी निकलने के बाद सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिली। मुख्य पार्षद ने कहा कि बारिश के दौरान जलजमाव वाले स्थानों पर तत्काल संसाधन लगाकर पानी की निकासी कराई जा रही है। नगर क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Post a Comment

Previous Post Next Post