कटिहार/सिटी हलचल न्यूज़
कुरसेला। अयोध्यागंज बाजार स्थित संपत राज कन्या उच्च विद्यालय +2 में सोमवार को कुरसेला पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।थानाध्यक्ष ने छात्राओं से कहा कि किसी भी तरह की परेशानी, छेड़छाड़ या खतरे की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें
उन्होंने आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112 का उपयोग करने की जानकारी दी। साथ ही कुरसेला थाना के मोबाइल नंबर 9031827914 पर भी संपर्क करने को कहा।अभियान के दौरान छात्राओं को सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से सहायता लेने में छात्राओं को किसी प्रकार की झिझक नहीं करनी चाहिए।कुरसेला पुलिस ने बताया कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है। अभियान का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ उचित कदम उठाने के लिए सक्षम बनाना है।


Post a Comment