दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट से जुड़े वायरल वीडियो मामले में किशनगंज पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने दो और नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में बहादुरगंज थाना क्षेत्र के कुम्हाटोली निवासी मो. अशहाबुद्दीन के पुत्र कामिल रजा (24) तथा दिघलबैंक थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी मो. बसीर के पुत्र मो. जुबेर शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों एवं अन्य माध्यमों से मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इस मामले में पुलिस पूर्व में भी अन्य आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। तुलसिया हॉल्ट से जुड़े वायरल वीडियो का यह मामला क्षेत्र में लगातार चर्चा में बना हुआ है।
Post a Comment