Top News

पुलिस केंद्र में साप्ताहिक परेड का एसपी ने किया निरीक्षण

 किशनगंज स्थित पुलिस केंद्र में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। एसपी संतोष कुमार ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की अनुशासन व्यवस्था, वर्दी, शारीरिक दक्षता और टर्नआउट का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद एसपी ने पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर और प्रभावी पुलिसिंग के लिए अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और कर्तव्य के प्रति समर्पण जरूरी है। उन्होंने कहा कि परेड और पीटी महज औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों की मानसिक एवं शारीरिक मजबूती बनाए रखने का माध्यम है।

एसपी ने परेड में सुधार और शारीरिक दक्षता बनाए रखने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि अनुशासित, दक्ष और सक्षम पुलिस बल तैयार करने के उद्देश्य से नियमित रूप से इस तरह के अभ्यास और निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस केंद्र के कई पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post