Top News

कुर्सेला में मोडिफाइड रायफल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

कटिहार/सिटी हलचल न्यूज़ 

कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नया टोला तीनघरिया निवासी 37 वर्षीय जीवेश सहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से बोरे में लिपटी एक मोडिफाइड रायफल, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस मामले में कुर्सेला थाना कांड संख्या 433/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है


पुलिस के अनुसार, कुर्सेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि तीनघरिया रेलवे ढाला की ओर एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सूचना का सत्यापन करते हुए वाहन जांच अभियान शुरू किया


इसी दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। पुलिस को देखते ही वह तेजी से भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जीवेश सहनी बताया। इसके बाद पुलिस ने उसकी विधिवत तलाशी ली, जिसमें बोरे में लिपटी मोडिफाइड रायफल, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बरामद हथियार और कारतूस से जुड़े मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post