कटिहार जिले के कुरसेला नगर पंचायत के इंदिरा ग्राम गांव स्थित सामुदायिक भवन परिसर में रविवार को होली के शुभ अवसर पर वार्ड पार्षद पंकज मंडल के द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में क्षेत्र के लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिली।समारोह में पत्रकार बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा को शोल देकर सम्मानित किया गया है। वहीं सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश फैलाया। रंगों और खुशियों से सराबोर माहौल ने पूरे क्षेत्र को उत्सवी रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वार्ड पार्षद पंकज मंडल ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, प्रेम और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बुरा ना मानो होली है। कहते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और सामाजिक एकजुटता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।इस मौके पर पूर्व मुखिया लाल बहादुर मंडल, जगन्नाथ मंडल, सर्वेश साह, वार्ड पार्षद अश्वनी कुमार, सियाराम मंडल ,बोध नारायण मंडल,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment