Top News

वीवीसीपी-सैट 2026 में 282 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मेधावियों को मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति

पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी) की ओर से आयोजित वीवीसीपी-सैट 2026 छात्रवृत्ति एवं प्रवेश परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। पूर्णिया के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 282 विद्यार्थियों ने भाग लिया।वीवीसीपी केंद्र पर 140 तथा विद्या विहार आवासीय विद्यालय केंद्र पर 142 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में कक्षा आठवीं से नौवीं, नौवीं से दसवीं तथा दसवीं से ग्यारहवीं विज्ञान वर्ग में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक योग्यता के साथ तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समस्या समाधान की क्षमता का आकलन किया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को योग्यता के आधार पर 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी


संस्थान का उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण किसी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की पढ़ाई बाधित नहीं होने देना है।विद्या विहार करियर प्लस ने प्रतियोगी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। संस्थान के आठ विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स 2026 में सफलता हासिल कर जेईई एडवांस्ड के लिए अर्हता प्राप्त की, जबकि दो विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड में सफलता हासिल की।विज्ञान ओलंपियाड फाउंडेशन की राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड 2025 में 21 विद्यार्थियों ने बिहार के शीर्ष 100 में स्थान प्राप्त किया। गणित ओलंपियाड में दो विद्यार्थी बिहार के शीर्ष दस में तथा 18 विद्यार्थी शीर्ष 100 में शामिल रहे। क्षेत्रीय गणित ओलंपियाड में 16 विद्यार्थियों ने अगले स्तर के लिए सफलता प्राप्त की। वहीं, अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड की प्रारंभिक चयन परीक्षा में दो विद्यार्थियों ने शीर्ष दस प्रतिशत में जगह बनाई।इस अवसर पर विद्या विहार समूह के सचिव अभियंता राजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रतिभा को पहचानकर उसे उचित अवसर देना संस्थान की प्राथमिकता है


आर्थिक परिस्थितियां किसी मेधावी विद्यार्थी की शिक्षा में बाधा नहीं बनें, इसी उद्देश्य से शत-प्रतिशत तक छात्रवृत्ति की व्यवस्था की गई है।संस्थान के निदेशक अभियंता प्रशांत शंकर ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना संस्थान का लक्ष्य है। अकादमिक समन्वयक सुप्रिया मिश्रा ने परीक्षा को विद्यार्थियों की क्षमता पहचानने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।जनसंपर्क अधिकारी आशीष झा ने कहा कि दोनों केंद्रों पर विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी संस्थान के प्रति अभिभावकों के विश्वास को दर्शाती है। परीक्षा के सफल आयोजन में मनीष रंजन, दीपक कुमार, मनीष कश्यप, विवेक कुमार, बबीता कुमारी, वर्षा सिंह, काजल कुमारी, ऋषि राज एवं श्वेता कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।संस्थान ने परीक्षा में शामिल सभी 282 विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post