मुरलीगंज। केपी कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से शुक्रवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें तृतीय सेमेस्टर की सावित्री कुमारी ने प्रथम, सृष्टि कुमारी ने द्वितीय और प्रथम सेमेस्टर की अस्मिता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कल्याणी कुमारी, खुशी कुमारी, अनिशा कुमारी, धीरज कुमार और आजाद कुमार को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य महेंद्र मंडल ने की, जबकि एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर आजाद ने प्रतियोगिता का संयोजन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से नशामुक्त जीवन और स्वस्थ समाज का संदेश दिया। इस दौरान युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की गई।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में महेंद्र मंडल, कमलेश कुमार और डॉ. चंद्रशेखर आजाद शामिल थे। मौके पर प्राध्यापक डॉ. संगीता सिन्हा, डॉ. अली अहमद मंसूरी, डॉ. हरीश खंडेलवाल, डॉ. दीपक कुमार सहित अन्य शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
Post a Comment