Top News

मध्य विद्यालय आदमपुर में लगातार हो रही थी चोरी, पुलिस ने पंखा किया बरामद


नशे की लत युवा पीढ़ी को बर्बादी की ओर धकेल रही है। नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी जैसी घटनाओं में युवाओं की संलिप्तता समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ऐसा ही एक मामला केनगर थाना क्षेत्र के बनभाग चुनापुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय आदमपुर में सामने आया है। स्कूल में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। इनके पास से चोरी का पंखा भी बरामद किया गया है।

सदर-2 डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि विद्यालय में लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में कांड संख्या 277/26 के अनुसंधानकर्ता एसआई निरंजन कुमार ने कार्रवाई करते हुए बनभाग चुनापुर पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी मो. सनाबुल के 18 वर्षीय पुत्र आशु रजा को गिरफ्तार किया। वहीं, एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। दोनों के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है।

गिरफ्तार आशु रजा को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post