Top News

ट्रैक्टर और चारपहिया वाहन से बचने में पेड़ से टकराई बाइक, युवक गंभीर


 मुरलीगंज-बिहारीगंज मुख्य मार्ग एसएच-91 पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे निक्की पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय राहगीरों की मदद से घायल को मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. आरके सिंह की देखरेख में उसका उपचार किया गया।

जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कामत टोला रूपौली निवासी गौतम कुमार अपने साथी नितीश कुमार के साथ बाइक से कोल्हायपट्टी स्थित अपने दोस्त अर्जुन यादव से मिलने गए थे। वहां से लौटने के दौरान निक्की पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर और चारपहिया वाहन से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के पीछे बैठा नितीश कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post