Top News

बहादुरगंज में महागठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका


बुधवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बहादुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहा है और भाजपा को वोट की चोरी में मदद कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता प्रोफेसर मुसब्बिर आलम, नगर अध्यक्ष मेहंदी हसन, शोएब आलम, श्रीधर यादव, नैयर आलम, मोहम्मद कासिम सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ समेत अन्य नारे लगाए और विरोध जताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post