Top News

दुर्गापूजा व धरना-प्रदर्शन को लेकर प्रशासन अलर्ट


 आगामी दुर्गापूजा एवं धरना-प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को धरना-प्रदर्शन के दौरान भीड़ की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

डीएम और एसपी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post