Top News

कनकई नदी में डूबा 15 वर्षीय किशोर, SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू


बैसा प्रखंड की मालोपाड़ा पंचायत के डुमरिया गांव में बुधवार सुबह करीब आठ बजे कनकई नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर लापता हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि नदी तट पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

डुमरिया गांव निवासी बबलू चौधरी का 15 वर्षीय पुत्र मिथिलेश चौधरी बुधवार सुबह किसी काम से घर से निकला था। गांव के पास कनकई नदी पार करने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। नदी के तेज बहाव के कारण देखते ही देखते वह पानी में ओझल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी तट पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अपने स्तर से भी काफी देर तक किशोर की तलाश की, लेकिन नदी में पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण उसका पता नहीं चल सका।

सूचना मिलने पर राजस्व अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। अधिकारियों की निगरानी में एसडीआरएफ के गोताखोर नाव और आधुनिक उपकरणों की मदद से नदी में किशोर की तलाश में जुटे हैं। देर तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post