Top News

ठाकुरगंज में महागठबंधन का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

ठाकुरगंज (किशनगंज)। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्षी दलों के आंदोलन के तहत बुधवार को ठाकुरगंज के डीसी मार्केट में कांग्रेस और राजद कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन में राजद के राज्य परिषद सदस्य मुस्ताक आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सलीमुद्दीन सहित कांग्रेस और राजद के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

राजद नेता मुस्ताक आलम ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची में नाम काटने-जोड़ने में धांधली हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार वोट चोरी के जरिए बनाई गई है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर गरीब, दलित और अल्पसंख्यक मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है, जिसका महागठबंधन विरोध करेगा।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार आवाज उठा रहा है और इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त को जिम्मेदार ठहराया। महागठबंधन के आह्वान पर 7 अक्टूबर को जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post