Top News

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने की बैठक, सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा


दुर्गा पूजा को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पूजा के त
दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, साफ-सफाई, यातायात समेत श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अधिकारियों ने पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पूजा स्थलों पर सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया।

बैठक में बीडीओ अरुण सरदार, सीओ आशीष कुमार, बिजली विभाग के एसडीओ, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, एसडीपीओ खुसरो शिराज, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वशीकुर रहमान, मेहदी हसन, वार्ड पार्षद बंटी सिन्हा, 20 सूत्री अध्यक्ष किशलय सिन्हा, दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष नीतीश कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post