लखन बाबू स्मारक चौक स्थित परिसर में सोमवार को समाजसेवी कुमार वीरव्रत की दादी आनंदी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चुनचुन कुमार एवं डॉ. अजय सिंह ने बताया कि शिविर में 80 से अधिक मरीजों की नेत्र जांच की गई। जांच के दौरान करीब 30 मरीजों में आंखों से संबंधित गंभीर समस्या पाई गई। इन मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है।
चिकित्सकों ने कहा कि इस तरह के नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों के लिए काफी लाभकारी साबित होते हैं। शिविर के माध्यम से मरीजों को समय पर जांच, दवा और बेहतर उपचार की सुविधा मिलती है।
शिविर के आयोजन में अस्पताल की ओर से विभाष नाथ झा, राजेश कुमार सिंह एवं ललन कुमार यादव ने सहयोग किया। मौके पर भवेंद्र प्रसाद चौधरी, कुमार देवव्रत, कुमार वीरव्रत, कुमार वेदव्रत, कुमार सत्यव्रत, नरसिंग ठाकुर, भूमि यादव, सुरेंद्र यादव, मो. असरार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Post a Comment