Top News

देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार


गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान पूर्णिया जिले के केनगर थाना क्षेत्र के चकला मुशहरी, वार्ड नंबर-04 निवासी स्वर्गीय फुलेश्वर ऋषि के पुत्र राजू ऋषि (24) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह वर्तमान में बरारी थाना क्षेत्र के झीकटिया बस्ती स्थित अपने ससुराल में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार गश्ती के दौरान युवक के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास का सत्यापन कराया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हथियार उसके पास कहां से आया और इसे रखने का उद्देश्य क्या था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post