Top News

लंबित मांगों को लेकर राजस्व अमीनों का धरना, 6 अक्टूबर से सामूहिक अवकाश की चेतावनी

जिला मुख्यालय। लंबित मांगों को लेकर बिहार राजस्व अमीन संघ के आह्वान पर सोमवार को राजस्व अमीनों ने जिला मुख्यालय में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अमीनों ने सरकार से उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल कर समाधान की मांग की।

धरना में शामिल अमीनों ने कहा कि उनकी विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित हैं। बार-बार मांग उठाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से उनमें नाराजगी है। संघ की प्रमुख मांगों में सम्मानजनक वेतनमान में सुधार, पदोन्नति का प्रावधान, पदनाम में परिवर्तन, यथाशीघ्र स्थानांतरण, पेंशन व्यवस्था, सेवा समूह से संबंधित मांगों का समाधान, रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली सहित अन्य सेवा संबंधी मांगें शामिल हैं।

अमीन पप्पू कुमार ने कहा कि यदि लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 6 अक्टूबर 2026 से राज्यभर के राजस्व अमीन सामूहिक अवकाश पर जाने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि अमीनों की मांगें जायज हैं और सरकार को मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करना चाहिए।

धरना-प्रदर्शन के दौरान अमीनों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और सरकार से वार्ता कर समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post