Top News

मुरलीगंज में गणेश महोत्सव से भक्तिमय हुआ माहौल


गोलबाजार स्थित श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी परिसर में चार दिवसीय श्रीगणेश महोत्सव के आयोजन से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार से विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

श्रीगणेश महोत्सव पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष 23वें गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पिछले 23 वर्षों से लगातार यहां गणेश महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

पूजा-अर्चना को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। खासकर संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो रहा है। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post