Top News

महिला से चेन छिनतई की कोशिश, सीसीटीवी में कैद बदमाश


शहर के फरिंगोला चौक स्थित वार्ड संख्या 9 के हनुमान मंदिर के पास सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन छिनने की कोशिश की। हालांकि बदमाश अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। पूरी वारदात घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी है।

पीड़िता की पहचान फरिंगगोड़ा निवासी सुनीता चौहान, पति शंभू चौहान के रूप में हुई है। वह होटल व्यवसाय से जुड़ी हैं। जानकारी के अनुसार, सुनीता चौहान सोमवार सुबह हनुमान मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा के बाद घर लौटने के दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके करीब पहुंचे और झपट्टा मारकर गले से चेन छीनने का प्रयास किया। अचानक लगे झटके से सुनीता सड़क पर गिरकर चोटिल हो गईं, लेकिन उनका चेन बच गया।

सुनीता के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पीड़िता से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post