Top News

विराटनगर में चीनी नागरिक गिरफ्तार, सीमा क्षेत्र की गतिविधियों पर जानकारी जुटाने का संदेह

जोगबनी। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के विराटनगर में गुरुवार को नेपाल पुलिस ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह आईटी सेक्टर में निवेश के उद्देश्य से वीजा लेकर नेपाल आया था। विराटनगर स्थित सेंट्रल मॉल में वह ‘योनो मार्ट’ नाम से एक दुकान भी संचालित कर रहा था।

पुलिस को संदेह है कि दुकान की आड़ में वह नेपाल के साथ-साथ भारत-नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र की गतिविधियों से संबंधित जानकारी जुटा रहा था। इसी संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

गिरफ्तार चीनी नागरिक से नेपाल पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं। उसे विराटनगर स्थित पुलिस कार्यालय में रखा गया है। पूछताछ के दौरान नेपाल आने के उद्देश्य, उसकी गतिविधियों और सीमा क्षेत्र से संबंधित जानकारी जुटाने के आरोपों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post