कटिहार जिले के कोढ़ा नगर पंचायत अंतर्गत गेड़ाबाड़ी बाजार में भारी बारिश के बाद एनएच-31 का नाला बंद रहने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क और बाजार परिसर में पानी जमा होने से दुकानदारों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह गुरुवार सुबह मौके पर पहुंचे और जलजमाव का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को तत्काल मशीन लगाकर जमा पानी की निकासी कराने का निर्देश दिया।
मुख्य पार्षद ने कहा कि जलजमाव की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाएगा, ताकि बाजार आने-जाने वाले लोगों और दुकानदारों को परेशानी नहीं हो।
Post a Comment