कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के गेराबाड़ी बस्ती निवासी अग्निपीड़ित अरुणा देवी, पति रविंद्र मंडल के परिवार को गुरुवार को सरकारी राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। आग लगने की घटना के बाद अंचल पदाधिकारी की ओर से उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को प्रदान की।
इस दौरान अरुणा देवी को प्लास्टिक, साड़ी, चटाई, बाल्टी सहित अन्य आवश्यक सामग्री दी गई। मुख्य पार्षद ने कहा कि आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहना समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पीड़ित परिवार को नियमानुसार अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की भी बात कही।
Post a Comment