कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को बीडीओ प्रियंवदा कुमारी और सीओ अनुपम कुमारी ने टीएचआर वितरण का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कुल तीन आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की, जिसमें दो केंद्रों पर अनियमितता सामने आई।
निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-9 पर लाभार्थियों के बीच टीएचआर वितरण के बाद उसकी एंट्री नहीं किए जाने की बात सामने आई। वहीं, केंद्र संख्या-16 पर लाभार्थियों को निर्धारित सोयाबीन तेल नहीं दिए जाने की जानकारी मिली। प्रावधान के अनुसार लाभार्थियों को 150 ग्राम सोयाबीन तेल दिया जाना है।
बीडीओ प्रियंवदा कुमारी ने बताया कि तीन केंद्रों के निरीक्षण में दो पर अनियमितता पाई गई है। मामले में कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट जिला स्तर पर भेजी जाएगी। अधिकारियों के औचक निरीक्षण की जानकारी मिलते ही प्रखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं में हड़कंप मच गया।
Post a Comment