Top News

कुरसेला में 1.258 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुरसेला पुलिस ने 1.258 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार को सूचना मिली थी कि नवाबगंज मिल्की मोड़ के पास यात्री शेड के समीप दो व्यक्ति गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान रोहित कुमार (28) और विलाश मंडल (50), दोनों निवासी सिमरा, थाना टिकापट्टी, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के पास मौजूद एक झोले से 1.258 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post