बिहार में ग्राहक विश्वास, बेहतर सेवा और आतिथ्य के लिए पहचान बनाने के बाद प्रकाश टोयोटा ने पश्चिम बंगाल में विस्तार की शुरुआत की है। सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित नए प्रकाश टोयोटा शोरूम का उद्घाटन शनिवार, 19 सितंबर को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने किया।
उद्घाटन समारोह में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के पूर्वी क्षेत्र के बिक्री, सेवा एवं पुरानी कार कारोबार के उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रकाश टोयोटा के डीलर प्रमुख विजय प्रकाश, कंपनी के वरिष्ठ सदस्य, ग्राहक, आमंत्रित अतिथि और बड़ी संख्या में शुभचिंतक मौजूद रहे। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की ओर से भी सिलीगुड़ी में नई 3एस डीलरशिप शुरू किए जाने की पुष्टि की गई है।
‘बेहतर कल के लिए एक नया ठिकाना’ की थीम के साथ शुरू किया गया यह शोरूम करीब 27 हजार वर्गफुट में विकसित किया गया है। यहां ग्राहकों को टोयोटा की बिक्री, वाहन सेवा और कलपुर्जों से जुड़ी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं
उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रकाश टोयोटा के नए शोरूम के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कंपनी के नए सफर की सफलता की कामना करते हुए ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने और बेहतर सेवाएं देने की शुभेच्छा व्यक्त की।
बंगाल में भी विश्वास कायम रखने का संकल्प
प्रकाश टोयोटा के डीलर प्रमुख विजय प्रकाश ने सिलीगुड़ी और बंगाल के ग्राहकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिहार में जिस विश्वास, सेवा और समर्पण के साथ ग्राहकों के साथ संबंध बनाए गए हैं, उसी भावना और प्रतिबद्धता को बंगाल में भी आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल नए शोरूम की शुरुआत नहीं, बल्कि नए क्षेत्र में नए रिश्तों और विश्वास की शुरुआत है।
प्रकाश टोयोटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद प्रकाश ने कहा कि बिहार में वर्षों से ग्राहकों को बेहतर सेवा और अनुभव देने का प्रयास किया गया है। उसी गुणवत्ता और समर्पण को सिलीगुड़ी में भी आगे बढ़ाने का लक्ष्य है। ग्राहक संतुष्टि, विश्वास और बेहतर आतिथ्य कंपनी की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
बड़ी संख्या में पहुंचे ग्राहक और अतिथि
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्राहक, टोयोटा के प्रशंसक, स्थानीय नागरिक, व्यवसायी और शुभचिंतक पहुंचे। लोगों ने नए शोरूम, टोयोटा के वाहनों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में प्रकाश टोयोटा पूर्णिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी मौजूद रहे और ग्राहकों एवं अतिथियों से मुलाकात की।
प्रकाश टोयोटा समूह के विपणन प्रबंधक रवि रंजन ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य अपने परिश्रम, समर्पण और ग्राहक-केंद्रित कार्यशैली को बिहार और बंगाल के व्यापक क्षेत्र तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कंपनी ग्राहकों को संतुष्टि, विश्वास और बेहतर टोयोटा अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है।
सिलीगुड़ी में शुरू हुई नई डीलरशिप के जरिए बिक्री, वाहन सेवा और कलपुर्जों की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रकाश टोयोटा समूह का कहना है कि बिहार में मिले ग्राहक विश्वास और सेवा की संस्कृति को अब बंगाल में भी आगे बढ़ाया जाएगा।
Post a Comment