Top News

श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर धारण किया अनंत डोरा


बैसा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को श्रद्धा और आस्था के साथ अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद विधि-विधान से अनंत डोरा धारण किया गया।

घरों और पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं ने अनंत भगवान की पूजा कर कथा सुनी। महिलाओं और पुरुषों ने उपवास रखकर पूजा-अर्चना में भाग लिया। मान्यता है कि अनंत चतुर्दशी के दिन अनंत डोरा धारण करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

पर्व को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। कई घरों में विशेष पकवान बनाए गए तथा पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post