Top News

गंदगी फैलाने पर जुर्माना, तीन बार से अधिक कचरा फेंकने पर ट्रेड लाइसेंस रद्द

शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर नगर परिषद की ओर से सफाई कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान, स्वच्छता पदाधिकारी स्वरूपम राज, विकास कुमार, सोनू पासवान, नरेश पासवान सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

बैठक में अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि शहर में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। दुकानदारों द्वारा सड़क या सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकने पर भी कार्रवाई होगी। लगातार तीन बार से अधिक कचरा फेंकने वाले दुकानदार का ट्रेड लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

स्वच्छता पदाधिकारी स्वरूपम राज ने सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट और ग्लव्स पहनकर ही काम करने का निर्देश दिया। बिना निर्धारित सुरक्षा उपकरण के काम करने वाले कर्मियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कचरा ढोने वाले ट्रैक्टरों पर नेट लगाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि कचरा रास्ते में न गिरे और राहगीरों को परेशानी न हो। नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था में सहयोग के लिए आम लोगों और दुकानदारों से भी अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post