दिघलबैंक। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एवं प्रतिबंधित सामानों की आवाजाही के खिलाफ एसएसबी का अभियान जारी है। इसी क्रम में 12वीं बटालियन एसएसबी के जवानों ने मुखिया टोला गांव के समीप पिलर संख्या 131/1 के पास कार्रवाई करते हुए करीब 1.53 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित सामान जब्त किया।
जानकारी के अनुसार, सीमा क्षेत्र में निगरानी के दौरान जवानों को प्रतिबंधित सामान की आवाजाही की सूचना मिली थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पटाखे, कपड़े और हार्डवेयर के सामान जब्त किए गए। कार्रवाई के बाद जब्त सामान को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया। कस्टम विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसएसबी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार गश्ती और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों और प्रतिबंधित सामानों की आवाजाही पर विशेष नजर रखी जा रही है।
Post a Comment