Top News

अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त


 अर्राबाड़ी थाना पुलिस ने सोमवार शाम अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो डबल डाला ट्रैक्टर जब्त किया। कार्रवाई थाना अध्यक्ष कनक लता के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एबीजेड मीट फैक्ट्री की ओर से दो ट्रैक्टरों पर बालू लादकर किशनगंज की ओर ले जाया जा रहा है। पुलिस को देखते ही दोनों चालक वाहन लेकर भागने लगे। पीछा करने पर दोनों ट्रैक्टर गांव के बीच रास्ते में फंस गए। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को थाना परिसर में लाकर सुरक्षित रखा। वाहनों पर प्लास्टिक से ढका बालू लदा था। मामले की सूचना खनन विभाग एवं वरीय अधिकारियों को देते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में एसआई हिटलर कुमार सहित अर्राबाड़ी एवं छत्तरगाछ थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post