सोमवार की शाम गरगांव स्थित विधायक तौसीफ आलम के निजी आवास पर शिक्षकों के शिष्टमंडल ने मुलाकात कर मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में आ रही समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने बताया कि पिछले पांच माह से राशि का आवंटन नहीं होने के कारण योजना के संचालन में उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
शिक्षकों ने मध्याह्न भोजन योजना के संचालन की जिम्मेदारी से उन्हें स्थायी रूप से मुक्त करने की मांग भी विधायक के समक्ष रखी। मामले को लेकर विधायक तौसीफ आलम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, किशनगंज से मोबाइल पर बातचीत की। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दस दिनों के भीतर राशि आवंटित किए जाने का आश्वासन दिया।
शिष्टमंडल में मोहम्मद नूरूल आलम, मोहम्मद खालिद अनवर, मोहम्मद तौफीज आलम, मोहम्मद तसव्वर आलम, रिजवान अहमद काजमी, बुद्ध देव मंडल, राजेश्वर प्रसाद सिंह और तनवीर आलम सहित अन्य शिक्षक शामिल थे।
Post a Comment