दिघलबैंक। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार शाम अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें एक घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
पहली घटना दिघलबैंक-धनतोला सड़क पर कदम चौक के समीप हुई। यहां अज्ञात बाइक चालक ने एक बच्चे को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
दूसरी घटना हरूवाडांगा के समीप एसएच-99 पर हुई, जहां सड़क पार कर रहे एक राहगीर को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसका पैर टूटने की सूचना है। वहीं एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है।
तीसरी घटना तुलसिया डोम सड़क पर हुई, जहां सड़क हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। तीनों घटनाओं में घायलों की सही संख्या और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
Post a Comment