Top News

श्रद्धा और उत्साह से मनाया कर्मा-धर्मा पर्व


कोढ़ा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भाई-बहन के प्रेम और पारिवारिक सुख-समृद्धि का प्रतीक कर्मा-धर्मा पर्व मंगलवार देर शाम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर खासकर बच्चियों में काफी उत्साह देखा गया।

फुलवरिया पंचायत के नवाबगंज, नगर पंचायत कोढ़ा, बासगाढ़ा, मखदमपुर सहित विभिन्न गांवों में बहनों ने डालिया सजाकर छोटी तालाबनुमा गड्ढों में जल भरकर कर्मा-धर्मा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की गई।

मान्यता के अनुसार, कर्मा-धर्मा पर्व की कथा दो भाइयों कर्मा और धर्मा से जुड़ी है। कर्मा को कर्म और धर्मा को धर्म का प्रतीक माना जाता है। पूजा और कथा श्रवण से परिवार में सुख-शांति तथा भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और समर्पण बढ़ने की मान्यता है। पर्व के दौरान महिलाओं और बच्चियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post