Top News

रौतारा थाना की कमान संभालते ही एक्शन मोड में मन्नू ओझा

रौतारा थाना में मंगलवार को 2019 बैच के पुलिस पदाधिकारी मन्नू ओझा ने नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। थाना पहुंचने के बाद उन्होंने विधिवत कार्यभार संभाला और पुलिस पदाधिकारियों व जवानों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं लंबित मामलों की जानकारी ली।

नए थानाध्यक्ष के सामने अपराध नियंत्रण, शराबबंदी व सूखा नशा के खिलाफ कार्रवाई के साथ विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने की चुनौती होगी। उन्होंने पुलिस टीम के साथ बेहतर समन्वय और नियमित गश्ती को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

मन्नू ओझा इससे पूर्व कोढ़ा थाना में भी सेवा दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकता होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post