Top News

डीईओ ने दिघलबैंक के कई विद्यालयों का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश


 जिला शिक्षा पदाधिकारी नासीर हुसैन ने गुरुवार को दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सिंघीमारी पंचायत क्षेत्र के पलसा सहित कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेश मंडल भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान डीईओ ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन, साफ-सफाई और उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर पढ़ाई से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा शिक्षकों से विद्यालय संचालन एवं शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

डीईओ ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने तथा उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर संबंधित शिक्षकों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेश मंडल ने भी विद्यालयों से संबंधित विभिन्न जानकारी डीईओ को उपलब्ध कराई। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post