Top News

दिघलबैंक में स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों ने ली शपथ


सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता एवं जनभागीदारी अभियान के तहत दिघलबैंक प्रखंड मुख्यालय में सामुदायिक स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ बप्पी ऋषि सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में स्वच्छता के महत्व पर चर्चा करते हुए लोगों को घर, कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा कचरे का उचित निस्तारण करने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ आम लोगों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है।

कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली। सभी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से आम लोगों से भी स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post