Top News

20.30 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, मोबाइल भी जब्त


पोठिया थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20.30 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पोठिया थाना क्षेत्र के गौरिहाट वार्ड संख्या-8 निवासी मोहम्मद बशीर, पिता स्वर्गीय अब्बास के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, युवक के पास से 20.30 ग्राम स्मैक बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 17,840 रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post