रौटा थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 7 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमौर थाना क्षेत्र के सिमलबाड़ी गांव निवासी अकबर अली (पिता- महबूब आलम) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि आरोपी शराब लेकर रौटा थाना क्षेत्र से गुजर रहा है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पियाजी चौक पर घेराबंदी कर उसे शराब के साथ पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
Post a Comment