रविवार सुबह सीमा पर कार्रवाई करते हुए 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) किशनगंज के ई-समवाय सीमा चौकी पैकटोला के जवानों ने नेपाल से भारत लाई जा रही 104 बोतल रेशम लीची शराब जब्त की। शराब की कुल मात्रा 31.2 लीटर बताई गई है।
एसएसबी के अनुसार, जवानों को तस्करी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 154 से करीब 20 मीटर भारत की ओर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। मौके से शराब के साथ एक हीरो ग्लैमर बाइक भी बरामद की गई। हालांकि, तस्कर जवानों को देखते ही मौके से फरार हो गया।
कार्रवाई में उप निरीक्षक रिंकू मिश्रा, मुख्य आरक्षी नवीन कुमार साह, आरक्षी रोहित कुमार, राम लखन वर्मा और अखिलेश कुमार मंडल शामिल रहे। असिस्टेंट कमांडेंट बलदेव सिंह ने बताया कि जब्त शराब और बाइक को अग्रिम कार्रवाई के लिए टेढ़ागाछ थाना में जमा करने की प्रक्रिया जारी है।
Post a Comment