पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू कराने को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोढ़ोबाड़ी थाना पुलिस ने शराब कांड में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त पप्पू साह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पप्पू साह कोढ़ोबाड़ी थाना कांड संख्या 129/26 में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत वांछित था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment